ओके::वार्ड प्रतिनिधि व नगर थाना पुलिस के बीच समन्वय पर जोर

Published at :21 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::वार्ड प्रतिनिधि व नगर थाना पुलिस के बीच समन्वय पर जोर

–वार्ड पार्षदों से सहयोग की अपील प्रतिनिधि, गोड्डानगर पंचायत के वार्ड प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को नगर थाना में हुई. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार ने की. बैठक में जुटे वार्ड पार्षदों को नगर थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम करने में सहयोग की अपील की. वार्ड प्रतिनिधियों को वार्ड से संबंधित समस्याओं को बेबाक […]

विज्ञापन

–वार्ड पार्षदों से सहयोग की अपील प्रतिनिधि, गोड्डानगर पंचायत के वार्ड प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को नगर थाना में हुई. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार ने की. बैठक में जुटे वार्ड पार्षदों को नगर थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम करने में सहयोग की अपील की. वार्ड प्रतिनिधियों को वार्ड से संबंधित समस्याओं को बेबाक ढंग से रखने को कहा. मुहल्ले में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की बात हो अथवा गली-मुहल्ले में अवैध शराब के धंधे को बंद कराने के मामले में पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराएं. कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, तभी क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहेगी. मौके पर संजीव कुमार, मुकेश भगत, सज्जन झा, वेणु चौबे, मो आलम, शत्रुघ्न गंधर्व सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola