ओके::एएनएम को एचआइवी व मलेरिया से जुड़ी जानकारी दी गयी

Published at :20 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::एएनएम को एचआइवी व मलेरिया से जुड़ी जानकारी दी गयी

-आइएमए भवन में एएनएम को दिया जा रहा एसबीए प्रशिक्षण-अब गर्भवती माताओं की होगी एचआइवी व मलेरिया जांच: डॉ राम प्रसाद तस्वीर: 24 जानकारी देते प्रशिक्षक डॉ राम प्रसाद व अन्य, 25 प्रशिक्षण में शामिल एएनएमनगर प्रतिनिधि, गोड्डा आइएमए भवन में एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 21 दिवसीय प्रशिक्षण में दो अलग-अलग ग्रुप […]

विज्ञापन

-आइएमए भवन में एएनएम को दिया जा रहा एसबीए प्रशिक्षण-अब गर्भवती माताओं की होगी एचआइवी व मलेरिया जांच: डॉ राम प्रसाद तस्वीर: 24 जानकारी देते प्रशिक्षक डॉ राम प्रसाद व अन्य, 25 प्रशिक्षण में शामिल एएनएमनगर प्रतिनिधि, गोड्डा आइएमए भवन में एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 21 दिवसीय प्रशिक्षण में दो अलग-अलग ग्रुप में आठ-आठ एएनएम को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षक डॉ राम प्रसाद ने कहा कि सभी एएनएम को एसबीए प्रशिक्षण में मुख्य तौर पर एचआइवी व मलेरिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही है. डॉ प्रसाद ने कहा कि अब गर्भवती माताओं की एचआइवी व मलेरिया जांच होगी. ताकि मां की बीमारी को बच्चे में फैलने से रोका जा सके. डॉ प्रसाद ने कहा कि गर्भपात रोकने के लिए गर्भवती माताओं की मलेरिया जांच होनी जरूरी है. प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को मुख्य तौर पर गर्भवती माता का सुरक्षित प्रसव कराने की जानकारी दी गयी. साथ ही 42 दिनों तक गर्भवती माता की देख-भाल के बारे में बताया गया है. बतौर प्रशिक्षक ए ग्रेड नर्स पूर्णिमा सिन्हा, दोरथी केसपोट्टा व सविता कु मारी द्वारा एएनएम को जानकारी दी गयी. मौके पर डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा, डैम सुबोध कुमार, सुनील कुमार, धनंजय त्रिवेदी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola