ओके::फ्लैग-महगामा में विद्यालय चलें, चलायें अभियान की डीएसइ ने की शुरुआत, कहा

-अभिभावकों से सहयोग की अपील की-मौजूद शिक्षकों को दिये कई महत्वपूर्ण टिप्स तसवीर: 30 दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन करते डीएसइ प्रतिनिधि, महगामामहगामा में बुधवार को विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत हुई. जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह व प्रमुख शकीला खातून ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस दौरान प्रखंड परिसर […]
-अभिभावकों से सहयोग की अपील की-मौजूद शिक्षकों को दिये कई महत्वपूर्ण टिप्स तसवीर: 30 दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन करते डीएसइ प्रतिनिधि, महगामामहगामा में बुधवार को विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत हुई. जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह व प्रमुख शकीला खातून ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस दौरान प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने कहा कि इस अभियान को जमीनी स्तर पर पूरा करने की आवश्यकता है. श्री सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम गांव-गांव के लिए है. क्षेत्र में ड्रॉप आउट बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जायेगा. ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे. इस दौरान शिक्षकों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. डीएसइ ने अभियान को सफल बनाने के लिए अभिभावकों से अपील की. मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों को अभियान की सफलता के लिए गांव स्तर पर अभिभावकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. कहा कि यह जरूरी है कि बच्चे रेगुलर ढंग से विद्यालय जायें तभी ड्राप आउट बच्चों की संख्या में कमी आयेगी. वहीं बीइइओ मो जियारूल इसलाम ने 17 अप्रैल को विद्यालय स्तर पर बाल संवाद करने, 18 को प्रभात फेरी निकालने, 20 अप्रैल को ड्रॉप आउट बच्चों का नाम जोड़ने की जानकारी मौजूद लोगों को दी. इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, बीपीओ मो इम्तियाज व मीनू चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










