विधिज्ञ लिपिक संघ के अध्यक्ष बने भुनेश्वर

Published at :16 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
विधिज्ञ लिपिक संघ के अध्यक्ष बने भुनेश्वर

– सचिव बने शशिभूषण- विधिज्ञ लिपिक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्नतस्वीर: 05 चुनाव में सफल प्रत्याशीगोड्डा, कोर्ट प्रतिनिधि:गोड्डा जिला विधिज्ञ लिपिक संघ का द्वि-वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया. निर्वाची पदाधिकारी गंधर्व झा ने बताया कि विधिज्ञ लिपिक संघ के 85 सदस्यों ने कार्यकारिणी समिति का गठन किया है. उपाध्यक्ष के पद पर मुजफ्फर […]

विज्ञापन

– सचिव बने शशिभूषण- विधिज्ञ लिपिक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्नतस्वीर: 05 चुनाव में सफल प्रत्याशीगोड्डा, कोर्ट प्रतिनिधि:गोड्डा जिला विधिज्ञ लिपिक संघ का द्वि-वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया. निर्वाची पदाधिकारी गंधर्व झा ने बताया कि विधिज्ञ लिपिक संघ के 85 सदस्यों ने कार्यकारिणी समिति का गठन किया है. उपाध्यक्ष के पद पर मुजफ्फर अली उर्फ कमल व उपसचिव के पद पर रूपेश कुमार रंजन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद पर भुनेश्वर प्रसाद साह ने 58 मत मिला. वहीं सचिव के पद पर शशि भूषण प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियरंजन दुबे को 21 मतों से पराजित किया. प्रियरंजन दुबे को 26 व तीसरे स्थान पर रहे शशि कुमार दास को 10 मत प्राप्त हुए. कोषाध्यक्ष पद पर ओमनाथ मंडल ने 67 मत प्राप्त किये. ओमनाथ मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी त्रिलोकी सिंह को 52 मतों के अंतर से पराजित किया. निर्वाची पदाधिकारी गंधर्व झा के अनुसार नये सदस्यों पर अब संघ का दायित्व आन पड़ा है. दो वर्ष के लिए हुए चुनाव में संघ के हित में सभी निर्वाचित सदस्य मन लगा कर कार्य करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola