छूटे व अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ें : बीइइओ

गोड्डा : विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत बुधवार को प्रखंड स्तर पर की गयी. इस मौके पर प्रखंड के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख नीलम देवी ने की. कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रमुख नीलम देवी ने कहा कि इस अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों का ठहराव […]
गोड्डा : विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत बुधवार को प्रखंड स्तर पर की गयी. इस मौके पर प्रखंड के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख नीलम देवी ने की. कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रमुख नीलम देवी ने कहा कि इस अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों का ठहराव होगा.
मौके पर उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को अभियान को सफल बनाने पर बल दिया. वहीं, बीइइओ आनंदी हरिजन ने कहा कि प्रयास कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने मौजूद शिक्षकों से कार्यशाला को सफल बनाने की अपील की. मौजूद विद्यालय के शिक्षकों, संकुल साधन सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगी. इस अवधि में विद्यालयों में छूटे हुए बच्चों का नामांकन किया जाना है.
पोषक क्षेत्र के विद्यालय प्रबंधन समिति व संकुल साधन सेवियों को छूटे व अनामांकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की जानकारी दी. मौजूद अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कापरी ने भी कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला. साथ ही इन बच्चों का ठहराव कैसे हो इस पर भी विस्तार से जानकारी दी. एडीपीओ ने कहा कि मध्याह्न् भोजन योजना तथा अन्य कार्यक्रम चला कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें.
तभी बच्चों का ठहराव विद्यालय में होगा. संकुल स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम तथा लोक लुभावन कार्यक्रम को अपना कर अभियान को पूरा करने पर बल दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर कार्यशाला का आयोजन करने पर बल दिया. कार्यक्रम का संचालन संकुल साधन सेवी आलोक कुमार चौधरी ने की. वहीं मौके पर बीइइओ जया कुमारी सहित पंचायत प्रतिनिधि, संकुलसाधनसेवी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










