बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती मनायी गयी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान जुटे कांग्रेसियों ने बाबा आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर दलितों […]
विज्ञापन
गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती मनायी गयी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
इस दौरान जुटे कांग्रेसियों ने बाबा आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर दलितों के मसीहा थे. गरीबों के हितों में आवाज उठाते हुए बाबा भीमराव के विचारों व सिद्धांतों से सीख लेने की आवश्यकता है. कहा कि आज भी इनके विचार प्रासंगिक है. सही मायने में गरीबों को अधिकार व सम्मान दिलाने की लड़ाई बाबा साहब ने लड़ी थी. बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया. मौके पर महिला मोरचा अध्यक्ष ललिता जायसवाल, स्वतंत्रता सेनानी महेश्वर झा, सच्चिदानंद साहा, नारायण पासवान सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद थे.
महगामा प्रतिनिधि के अनुसार महगामा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने वसुल्आ चौक स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबा आंबेडकर ने गरीबों को न्याय दिलाने का काम किया था. मौके पर महिला मोरचा अध्यक्ष ललीता जायसवाल,
अरविंद झा, महाराणा प्रताप सिंह, कौशलेश झा आदि उपस्थित थे.
वहीं प्रखंड के हरिणचरा गांव में जयहिंद युवा क्लब ने भी बाबा साहब भीमराव की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके बताये गये सिद्धांतों व विचारों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर राहुल कुमार ठाकुर, चंदन शर्मा, हेमंत कुमार चौधरी, पल्लव सुमन, पवन कुमार महतो, चुनचुन यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










