हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

-परिजनों ने आनन-फानन में शव का किया कफन-दफन-थाना को देर से मिली जानकारी-तीन पुलिस अफसर लगे है जांच में : थाना प्रभारीप्रतिनिधि, महागामाललमटिया थाना क्षेत्र के इसीएल काटा घर के पास सुबह नौ बजे बलिया गांव निवासी मो समीम की हाइवा की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बेटे की […]
-परिजनों ने आनन-फानन में शव का किया कफन-दफन-थाना को देर से मिली जानकारी-तीन पुलिस अफसर लगे है जांच में : थाना प्रभारीप्रतिनिधि, महागामाललमटिया थाना क्षेत्र के इसीएल काटा घर के पास सुबह नौ बजे बलिया गांव निवासी मो समीम की हाइवा की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बेटे की मौत की खबर के बाद पिता सहित परिजन घटना स्थल पर पहंुचे. मृतक के पिता कुरबान अंसारी घटना स्थल पर पहुंचने बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अनन फानन में गांव बलिया लाकर दिन के करीब 12 बजे मुसलिम रीति रिवाज से कफन-दफन कर दिया. ग्रामीण पुलिस के भय से शव को आनन-फानन में ठीकाने लगाने का काम किया. घटना की जानकारी ललमटिया थाना को देर शाम मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ——————–” घटना की जानकारी देर से मिली. तीन पुलिस पदाधिकारी को जांच कार्य में लगाया गया है. पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. ”-बुद्धराम उरांव, थाना प्रभारी ललमटिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










