मध्य विद्यालय लतौना की संयोजिका को मनमाने ढंग से हटाया

Published at :09 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय लतौना की संयोजिका को मनमाने ढंग से हटाया

न्याय के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन नगर प्रतिनिधि,गोड्डा पथरगामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लतौता की संयोजिका भारती देवी को गलत तरीके से संयोजिका के पद से हटा दिया गया है. इसके विरोध में संयोजिका न्याय के लिए उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं. संयोजिका ने इस मामले में एक ज्ञापन उपायुक्त […]

विज्ञापन

न्याय के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन नगर प्रतिनिधि,गोड्डा पथरगामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लतौता की संयोजिका भारती देवी को गलत तरीके से संयोजिका के पद से हटा दिया गया है. इसके विरोध में संयोजिका न्याय के लिए उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं. संयोजिका ने इस मामले में एक ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में संयोजिका भारती देवी ने बताया कि उमवि लतौना में संयोजिका के पद पर थी. विद्यालय के सचिव द्वारा मनमाने ढंग से उसे संयोजिका के पद से हटा कर बसंती टुडू नामक महिला को संयोजिका बना दिया गया है. सचिव द्वारा विद्यालय पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक किये बिना व ग्रामीण जनता को सूचना दिये बगैर ही उसे संयोजिका पद से हटा दिया. भारती देवी ने यह भी आवेदन में उल्लेख की है कि सचिव द्वारा पूर्व में मध्याह्न भोजन की राशि का उठाव कर गबन कर लिया गया. जिसका हिसाब मांगने सचिव ने उसे संयोजिका के पद से हटा दिया. इसके अलावा सचिव के द्वारा जाली हस्ताक्षर कर बच्चों की छात्रवृत्ति का गबन किया गया है. इन सभी मामलों को आवेदन के माध्यम से उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट करा कर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola