मिलेगा उचित मुआवजा

Published at :09 Apr 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
मिलेगा उचित मुआवजा

गोड्डा में आपदा प्रभावित गांवों का मुख्यमंत्री ने किया दौरा, बोले गोड्डा : आंधी-पानी से गोड्डा में आयी भारी तबाही के नौ दिन बाद पीड़ितों का दु:ख-दर्द बांटने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को गोड्डा पहुंचे. हेलीकॉप्टर से दिन के करीब 11:30 बजे यहां पहुंचते ही आपदा प्रभावित गांवों के दौरा पर निकल गये. […]

विज्ञापन

गोड्डा में आपदा प्रभावित गांवों का मुख्यमंत्री ने किया दौरा, बोले

गोड्डा : आंधी-पानी से गोड्डा में आयी भारी तबाही के नौ दिन बाद पीड़ितों का दु:ख-दर्द बांटने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को गोड्डा पहुंचे. हेलीकॉप्टर से दिन के करीब 11:30 बजे यहां पहुंचते ही आपदा प्रभावित गांवों के दौरा पर निकल गये. इनके साथ विधायक रघुनंदन मंडल, महगामा विधायक अशोक भगत, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एनएन सिन्हा, आयुक्त फिलेबिस टोप्पो व डीसी राजेश कुमार शर्मा भी थे.

ककना गांव में लोगों की सुनी समस्या : ककना गांव के मंदिर के पास मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित गांवों के लोगों की समस्या को सुनी. लोगों ने बताया कि आंधी-पानी ने उनका घर को उजाड़ दिया. फसल बरबाद हो गयी. इसके बाद दियारा, बिसाहा, रूपूचक तथा मंडलटोला के लोगों से भी मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा अविलंब आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिये.

आपदा से फसल व मवेशी का हुआ नुकसान : दौरे के बाद स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को बताया कि सरकार इस मामले पर संवेदनशील है. गोड्डा के दो प्रखंडों में बड़ी तबाही हुई है.

प्राकृतिक आपदा से फसल व मवेशी की तबाही से अर्थव्यवस्था बरबाद हुई है. विधायक से लेकर सांसद तक प्रभावित गांवों का दौरा कर जानकारी दिये जाने के बाद स्वयं लोगों की तकलीफ को जानने के लिये पहुंचे हैं. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को मुआवजा के लिये आवश्यक पहल का निर्देश दिया गया है. सीएम श्री दास ने बताया कि आपदा प्रभावित लोगों को अब तक ए करोड़ 13 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया गया है. चावल भी बांटा गया है.

राष्ट्रीय कृषि विकास के तहत लगेगा फसल

फसल के लिये सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय कृषि विकास के तहत 111 एकड़ जमीन पर मुफ्त खाद, पानी व बीज की व्यवस्था कर सरकार की ओर से की जायेगी. मुआवजा के अलावा सरकार हार्टिकल्चर को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों के खेत में फसल लगायेगी.

111 एकड़ जमीन पर खेती के लिए मुफ्त मिलेगा खाद व बीज

गांव, गरीब व किसान की सरकार : रघुवर

भ्रष्टाचार से समझौता नहीं, इसी माह सीएम सेल का गठन

श्री दास ने कहा कि सरकार किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी. इसी माह सीएम सेल का गठन किया जायेगा. किसी भी तरह की शिकायत ली जायेगी. 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जायेगी.

पशु के नुकसान पर सरकार का एलान

सरकार पशु के नुकसान पर दुधारू के लिये 20 हजार , बैल के लिये 15 हजार, बकरी के लिये 2500 रुपये तथा मुर्गी के लिये 100 रुपया प्रति की दर से मुआवजा दिया जायेगा. सीएम ने डीसी को निर्देश दिया कि ऐसे आपदा प्रभावित व्यक्ति जो बैंक से ऋण के लिये आवेदन दिया है, उसका जल्द निबटारा किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola