पोड़ैयाहाट में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम फ्लॉप

Published at :08 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम फ्लॉप

ग्रामीणों में जागरूता का अभावसहिया व सेविका बच्चों को केंद्र तक लाने में पूरी तरह विफलसेशन साइट पर नहीं पहुंच पा रहे टीकाकरण के लिए बच्चेतस्वीर : 41 निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ राम जी भगत पा खड़ी एएनएम प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर सभी सेशन साइट पर बच्चों का टीकाकरण कार्य […]

विज्ञापन

ग्रामीणों में जागरूता का अभावसहिया व सेविका बच्चों को केंद्र तक लाने में पूरी तरह विफलसेशन साइट पर नहीं पहुंच पा रहे टीकाकरण के लिए बच्चेतस्वीर : 41 निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ राम जी भगत पा खड़ी एएनएम प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर सभी सेशन साइट पर बच्चों का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है. सुबह आठ बजे से शाम के चार बजे तक सेशन साइट में बच्चों की उपस्थिति कम देखी गयी. पोड़ैयाहाट में अभिभावकों के बीच जागरूकता नहीं होने से बच्चे नहीं पहुंच पा रहे है. क्षेत्र की सहिया व सेविकाओं द्वारा भी बच्चों को केंद्र तक लाने में विफल साबित हुई है. इससे देश व्यापी स्तर का प्रोग्राम महज खानापूर्ति बन कर रह गया है. इधर, बुधवार को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के दूसरे दिन एसीएमओ डॉ राम जी भगत द्वारा पोड़ैयाहाट के दो तीन सेशन साइट का निरीक्षण किया गया. कठौन उपस्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत मुसलिम टोला, महड़ा सेशन साइट में एसीएमओ श्री भगत द्वारा निरीक्षण के क्रम में ड्यू लिस्ट, वैक्सीन, दवा के बारे में जानकारी ली गयी. उन्होंने बताया कि निरीक्षण कर एएनएम, सहिया व सेविका को दिशा निर्देश दिया गया है. इस सेशन साइट पर दोपहर एक बजे तक मात्र दो बच्चों का ही टीकाकरण किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola