पोड़ैयाहाट के चोरवाद गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

Published at :05 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट के चोरवाद गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

-राधे राधे के उद्घोष से गंुजायमान हुआ क्षेत्र-संकीर्तन सुनने भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु -समापन के दौरान महाप्रसाद के रूप में बंटा खिचड़ी तसवीर-15 ,16 में में प्रवचन की प्रस्तुति करते कलाकार ,17 में उपस्थित भीड़ संवाददाता, गोड्डापोड़ैयाहाट प्रखंड के अगिया मोड स्थित चोरवाद गांव में हरिनाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय […]

विज्ञापन

-राधे राधे के उद्घोष से गंुजायमान हुआ क्षेत्र-संकीर्तन सुनने भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु -समापन के दौरान महाप्रसाद के रूप में बंटा खिचड़ी तसवीर-15 ,16 में में प्रवचन की प्रस्तुति करते कलाकार ,17 में उपस्थित भीड़ संवाददाता, गोड्डापोड़ैयाहाट प्रखंड के अगिया मोड स्थित चोरवाद गांव में हरिनाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय संकीर्तन सह यात्रा का समापन रविवार को हो गया. इस दौरान आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. करीब 20 गांव के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में संकीर्तन में शामिल हुए. समापन के दौरान कमेटी की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया. कल्पना सेन ने भगवान श्री कृ ष्ण के वृंदावन प्रवास पर दिया प्रवचन बोलियो राधे राधे… की जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था. बंगाल के नावोदीप से आयी कीर्तन गायिका कल्पना सेन के साथ टीम में लक्ष्मीप्रिया दास, कालू दास, योगेंद्र दास, श्रवण महतो, राम दास आदि ने शानदार प्रस्तुति दी. कल्पना सेन ने भगवान श्री कृ ष्ण के वृंदावन प्रवास के दौरान कंुज विलास का संगीतमय चित्रण किया. 32 वर्षों से हो रहा आयोजन ग्रामीणों की हरिनाम संकीर्तन कमेटी द्वारा 32 वर्षों से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. सदस्यों में बोलबम कुमार, रंजीत मंडल, विलास मंडल, काशीनाथ मंडल, प्रकाश मंडल, गुड्डू मंडल,नीरज मंडल, पवन मंडल आदि के नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola