मासिक गुरु गोष्ठी का किया बहिष्कार

Published at :05 Apr 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
मासिक गुरु गोष्ठी का किया बहिष्कार

डुमरी : डुमरी अंचल एक के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी शनिवार को पारा शिक्षकों के बहिष्कार के बीच राजकीय बुनियादी विद्यालय डुमरी में संपन्न हुई. गुरुगोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक सह प्रभारी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की. गोष्ठी शुरू होते ही पारा शिक्षकों ने मार्च 2014 के बकाया मानदेय के भुगतान […]

विज्ञापन
डुमरी : डुमरी अंचल एक के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी शनिवार को पारा शिक्षकों के बहिष्कार के बीच राजकीय बुनियादी विद्यालय डुमरी में संपन्न हुई. गुरुगोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक सह प्रभारी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की.
गोष्ठी शुरू होते ही पारा शिक्षकों ने मार्च 2014 के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर हंगामा व नारेबाजी की और फिर गुरुगोष्ठी का बहिष्कार कर बाहर निकल गये. मौके पर पारा शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव शमीम इकबाल ने कहा कि मार्च 2014 के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होने पर सभी पारा शिक्षक गुरुगोष्ठी का बहिष्कार करते रहेंगे और किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं देंगे.
सरकारी शिक्षकों की मौजूदगी में गुरु गोष्ठी : पारा शिक्षकों के बहिष्कार के बाद सरकारी शिक्षकों की मौजूदगी में गुरुगोष्ठी हुई. इस दौरान बीआरसीसी श्री कुमार ने शिक्षकों को नये सत्र में बच्चों के नामांकन को लेकर कई निर्देश दिया. उन्होंने बालपंजी के अनुसार ही बच्चों के नामांकन की मांग की. विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बाहर के बच्चे का नामांकन नहीं लेने का निर्देश भी शिक्षकों को दिया गया. इसके अलावा बच्चों से पुराने सत्र की पुस्तकें लेकर स्कूल में बुक बैंक तैयार करने और नये सत्र के बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण करने का निर्देश भी दिया गया. सभी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को नये सत्र में नामांकन की रिपोर्ट हर 15 दिनों में बीआरसी में जमा करने को कहा गया.
मौके पर अजीत कुमार राय, देवकी विश्वकर्मा, नीलेश कुमार, हेमलाल मंडल आदि उपस्थित थे.राजधनवार. पारा शिक्षक संघ धनवार द्वारा शनिवार को बीआरसी में आहूत मासिक गुरु गोष्ठी का बहिष्कार किया गया. इस दौरान पारा शिक्षक मार्च 2014 का लंबित मानदेय तथा फरवरी व मार्च 2015 का मानदेय भुगतान करने की मांग कर रहे थे. गुरु गोष्ठी में प्राय: बीपीओ तथा लेखापाल की अनुपस्थिति पर भी शिक्षकों ने नाराजगी जतायी. पारा शिक्षकों ने कहा कि बीपीओ व लेखापाल की अनुपस्थिति में रिपोर्टिग की सही जानकारी नहीं मिल पाती है.
पोशाक वितरण में बीपीएल-एपीएल के कारण गांवों में उत्पन्न झगड़े की स्थिति की चर्चा करते हुए वे वितरण में एकरूपता लाने अथवा विभाग को स्वयं पोशाक वितरण कराने की मांग भी कर रहे थे. इस दौरान पारा शिक्षकों ने बीआरसी गेट को जाम भी कर दिया. साथ ही नारेबाजी भी की. मौके पर बीइइओ विनोद कुमार तिवारी ने दूरभाष पर एडीपीओ को पारा शिक्षकों की मांगों से अवगत कराया. बताया गया कि एडीपीओ ने लंबित मानदेय भुगतान के लिए सोमवार को आवंटन उपलब्ध कराने की बात कही है.
इधर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रखंड अध्यक्ष शुकदेव राय ने कहा कि मंगलवार तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो बुधवार को बीआरसी में तालाबंदी की जायेगी. मौके पर नित्यानंद पांडेय, पवन राय, मनोहर सिन्हा, सुरेश यादव, सुनील राय, गिरधारी सिंह यादव, सहदेव साव, आफताब आलम, जहूर अंसारी, मुश्ताक आलम, महेश्वरी प्रसाद राय, बालमुकुंद पांडेय, नीलम देवी, कंचन देवी, उषा देवी, मंजू देवी, बबली देवी, आनंद देव राय आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola