गड्ढा में धंसा ट्रक, बाल-बाल बचे ग्रामीण

Published at :02 Apr 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
गड्ढा में धंसा ट्रक, बाल-बाल बचे ग्रामीण

टेलीफोन विभाग की लापरवाही से घट सकती थी बड़ी दुर्घटनातस्वीर:04 मे गड्ढा में फंसा ट्रकप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटगुरुवार को गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर हरियारी के समीप ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गयी. गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग के समीप से टेलीफोन विभाग द्वारा के बल बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया था. सुबह करीब तीन बजे गोड्डा से हंसडीहा […]

विज्ञापन

टेलीफोन विभाग की लापरवाही से घट सकती थी बड़ी दुर्घटनातस्वीर:04 मे गड्ढा में फंसा ट्रकप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटगुरुवार को गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर हरियारी के समीप ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गयी. गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग के समीप से टेलीफोन विभाग द्वारा के बल बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया था. सुबह करीब तीन बजे गोड्डा से हंसडीहा की ओर जा रही ट्रक संख्या डब्लू बी 03/ बी 8870 हरियारी मोड़ के पास साइड लेने के क्रम में ट्रक का पहिया गड्ढा में धंस गया. ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के द्वारा नियमों क ो ताक पर रख कर सड़क से बिलकुल सटा कर गड्ढा खोद दिया गया है. जिससे वाहनों का पहिया मुख्य सड़क से उतरते ही वाहन गड्ढा में चला जाता है. पथ निर्माण विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क के केंद्र से 35 फीट की दूरी पर केबल बिछाने का प्रावधान है. जिसकी अनदेखी बार-बार टेलीफोन विभाग द्वारा की जाती है. जिससे आये दिन सड़क के आस-पास स्थित घरों में रहने वाले ग्रामीण पर जान माल का खतरा बना रहता है. मौके पर उपस्थित ग्रामीण जयकांत ठाकुर, दशरथ मिर्धा, श्यामलाल ने कहा कि इस मामले पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने क ी मांग की है.—————————” सड़क के केंद्र से 35 फीट की दूरी पर टेलीफोन केवल बिछाने का प्रावधान है. अगर ऐसी घटना घटती है तो उच्च अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जायेगी.”-दिलीप कुमार, जेई पथ निर्माण विभाग, पोड़ैयाहाट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola