ओके::पोड़ैयाहाट के चोरबाद में चार दिवसीय पाला संकीर्तन आज से

Published at :02 Apr 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::पोड़ैयाहाट के चोरबाद में चार दिवसीय पाला संकीर्तन आज से

तस्वीर: 11 व 12 में तैयारी की तस्वीरसंवाददाता, गोड्डा पोड़ैयाहाट प्रखंड के अगियामोड़ स्थित चोरबाद गांव में गुरुवार से चार दिवसीय पाला संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति सदस्य बोलबम कुमार ने बताया कि श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक किया जायेगा. संकीर्तन में स्थानीय कीर्तन […]

विज्ञापन

तस्वीर: 11 व 12 में तैयारी की तस्वीरसंवाददाता, गोड्डा पोड़ैयाहाट प्रखंड के अगियामोड़ स्थित चोरबाद गांव में गुरुवार से चार दिवसीय पाला संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति सदस्य बोलबम कुमार ने बताया कि श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक किया जायेगा. संकीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडली के अलावा बंगाल के मशहूर टोलियां शामिल होंगी. ————————–बॉक्स मेंदो दिवसीय प्रांतीय संतमत सत्संग सात से सदर प्रखंड के खटनई गांव में सात एवं आठ अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय संतमत सत्संग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने बैठक की. ग्रामीणों ने बताया कि सत्संग में स्वामी सत्यानंद जी महाराज श्रद्धालुओं को प्रवचन का अमृत पान करायेंगे. इस अवसर पर भंडारा भी खिलाया जायेगा. सत्संग में पेयजल के अलावा बिजली, भोजन सुरक्षा के बेहतर प्रबंध पर चर्चा की गयी. इसके लिए कमेटी का भी गठन किया गया है. जिसमें अनिरुद्ध रामदास को अध्यक्ष, प्रद्युमन रामदास को सचिव, नरेंद्र मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. मुखिया हरिवंश मंडल ने बताया कि स्थानीय विधायक रघुनंदन मंडल, जिला परिषद् अध्यक्ष कल्पना देवी, नगर अध्यक्ष अजीत सिंह, झामुमो नेता राजेश मंडल, जिला परिषद् सदस्य रामारमन झा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola