ओके::फ्लॅैग-36 घंटे बाद भी पथरगामा के तूफान पीडि़तों की प्रशासन ने नहीं ली सुधि

Published at :02 Apr 2015 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लॅैग-36 घंटे बाद भी पथरगामा के तूफान पीडि़तों की प्रशासन ने नहीं ली सुधि

मौके पर पहुंची बीडीओ, मुआवजा का आश्वासन दियाआश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाया जामतसवीर:03 जाम करते ग्रामीण, 04 में समझाते बीडीओप्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा में आये भयंकर चक्रवाती तूफान से काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों को फसल व पशुधन की काफी हानी हुई है. ग्रामीण प्रशासन से अविलंब मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बुधवार को […]

विज्ञापन

मौके पर पहुंची बीडीओ, मुआवजा का आश्वासन दियाआश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाया जामतसवीर:03 जाम करते ग्रामीण, 04 में समझाते बीडीओप्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा में आये भयंकर चक्रवाती तूफान से काफी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों को फसल व पशुधन की काफी हानी हुई है. ग्रामीण प्रशासन से अविलंब मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बुधवार को पथरगामा प्रखंड के विशाहा गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने गोड्डा-महेशपुर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. नाराज ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे. 36 घंटे बीतने के बावजूद भी अब तक यहां ग्रामीणों की सुधि नहीं ली गयी है. ग्रामीण इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि विपदा होने के 36 घंटे बाद भी प्रशासनिक पदाधिकारी प्रभावित गांव का दौरा करने तक नहीं पहुंचे.ग्रामीणों ने बताया कि विशाहा गांव में व्यापक क्षति हुई है. पंचायत के मुखिया को काफी नुकसान पहुंचा है. चार बीघे में लगी नर्सरी ओला वृष्टि से बरबाद हो गयी. वहीं खेतों में लगी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं इस प्रलयकारी तूफान में ग्रामीणों की झोपड़ी भी उजड़ गयी. जाम की सूचना मिलने पर पथरगामा बीडीओ पायल राज गांव पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन दिया. तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया. नुकसान हुआ है. अंचल कर्मचारी से रिपोर्ट मांगी गयी है. नुकसान का मुआवजा ग्रामीणों को दिया जायेगा. सर्वे कार्य में ग्रामीण सहयोग करें. पायल राज, बीडीओ पथरगामा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola