ओके::फ्लैग-संकुल साधन सेवियों के साथ बैठक में बीइइओ ने कहा

–अब मंगलवार व शुक्रवार को संकुल साधन सेवी रहेंगे बीआरसी केंद्र परप्रतिनिधि, महगामाप्रखंड बीआरसी भवन में बुधवार को संकुल साधन सेवियों की बैठक बीइइओ जियारूल इसलाम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बीपीओ मो इम्तियाज सहित संकुल साधन सेवियों को कई दिशा निर्देश दिया गया. बीइइओ जियारूल इसलाम ने संकुल साधन सेवियों को शैक्षणिक सत्र 2014-15 […]
–अब मंगलवार व शुक्रवार को संकुल साधन सेवी रहेंगे बीआरसी केंद्र परप्रतिनिधि, महगामाप्रखंड बीआरसी भवन में बुधवार को संकुल साधन सेवियों की बैठक बीइइओ जियारूल इसलाम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बीपीओ मो इम्तियाज सहित संकुल साधन सेवियों को कई दिशा निर्देश दिया गया. बीइइओ जियारूल इसलाम ने संकुल साधन सेवियों को शैक्षणिक सत्र 2014-15 विद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्य के मूल्यांकन संबंधी प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. बीइइओ ने उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार व शुक्रवार को सभी संकुल साधन सेवियों को प्रखंड बीआरसी केंद्र में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. साथ ही सत्र 2014-15 में विद्यालयों का रंग-रोगन कार्य करते हुए विद्यालय भवनों के मरम्मत का निर्देश दिया. कहा कि रंग-रोगन कार्य के लिए विद्यालयों को राशि निर्गत कर दी गयी है. साथ ही प्रखंड में बीपीएल छात्र के लिए पोशाक राशि की उपयोगिता को जमा कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही एक अप्रैल से छात्रों का प्रयास कार्यक्रम के तहत उपस्थिति पंजी दर्ज करने का निर्देश दिया. ———————————–तसवीर: 06 निर्देश देते बीएलओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










