ओके::पोड़ैयाहाट में शॉट सर्किट से दुकान में लगी आग

Published at :01 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::पोड़ैयाहाट में शॉट सर्किट से दुकान में लगी आग

तस्वीर: 07 व 08 दुकान में लगी आगप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट बाजार स्थित नीलू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बुधवार को शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कंप्यूटर तथा बोर्ड जल कर राख हो गया. अगलगी में करीब 50 हजार की क्षति बतायी जा रही […]

विज्ञापन

तस्वीर: 07 व 08 दुकान में लगी आगप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट बाजार स्थित नीलू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बुधवार को शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कंप्यूटर तथा बोर्ड जल कर राख हो गया. अगलगी में करीब 50 हजार की क्षति बतायी जा रही है. दुकान के संचालक नीलकंठ दता ने थाना पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे करीब अचानक शॉट सर्किट से दुकान की वायरिंग जल कर राख हो गयी. बताया गया कि नीलकंठ दता बैंक से कर्ज लेकर दुकान चला रहे थे. इस बात की सूचना मुखिया चंपा देवी को दी गयी. सूचना पर मुखिया ने दुकान का मुआयना किया.——————–बॉक्स में24 घंटे बीतने के बाद भी अपराधी का सुराग नहींपोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कस्तूरी मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम बाइक पर सवार हो कर आ रहे सरैयाहाट निवासी शंभु मुर्मू को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था. घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद पोड़ैयाहाट पुलिस अपराधी का सुराग नहीं लगा पायी है. हालांकि मंगलवार की शाम तथा बुधवार को दिन भर थाना क्षेत्र के विभिन्न सुदूर इलाके में अभियान चला कर छानबीन करती रही. बावजूद पुलिस अब तक अपराधी के नेटवर्क तक पहुंच पाने में सफल नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola