ओके::फ्लैग-चक्रवाती तूफान में पीडि़त परिवारों को फौरी राहत देने की पहल

गोड्डा व पथरगामा प्रखंड में बांटे गये 1000 चेककुल 25 लाख का चेक वितरितमकान, मवेशी व मौत का मिला मुआवजाफसल का मुआवजा आयुक्त की अनुशंसा के बाद दिया जायेगापूरी रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं :डीडीसीतसवीर- 05 में समाहरणालय में रिपोर्ट तैयार करते रात के वक्त संवाददाता, गोड्डागोड्डा में चक्रवाती तूफान से काफी नुकसान हुआ है. […]
गोड्डा व पथरगामा प्रखंड में बांटे गये 1000 चेककुल 25 लाख का चेक वितरितमकान, मवेशी व मौत का मिला मुआवजाफसल का मुआवजा आयुक्त की अनुशंसा के बाद दिया जायेगापूरी रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं :डीडीसीतसवीर- 05 में समाहरणालय में रिपोर्ट तैयार करते रात के वक्त संवाददाता, गोड्डागोड्डा में चक्रवाती तूफान से काफी नुकसान हुआ है. बुधवार को प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवारों के बीच रिलीफ चेक बांटा गया. गोड्डा तथा पथरगामा दो प्रखंडों में करीब एक हजार से अधिक चेक बांटे गये. जबकि बाकी चेक बनाने का काम चल रहा है. दोनों प्रखंडों में बुधवार को पांच-पांच सौ चेक वितरित किये गये. यह जानकारी डीडीसी पवन कुमार ने दी. श्री कुमार ने बताया कि अब तक प्राप्त क्षति का आकलन कर चेक बांटा गया है. डीडीसी श्री कुमार ने बताया कि समाहरणालय में 25 कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया है. रात के वक्त फाइल तैयार की जा रही है. एक हजार चेक रात के वक्त काटा जायेगा. श्री कुमार के मुताबिक प्रखंड कर्मियों द्वारा नुकसान की रिपोर्ट के आधार पर लगातार मुआवजा की रकम की व्यवस्था की जा रही है. किस प्रखंड में कितना चेक कटा गोड्डा प्रखंड: 500 चेक पथरगामा प्रखंड 500 चेक मुआवजा किसे कितना व्यक्ति की मौत पर : डेढ़ लाखमकान की क्षति पर : 30 हजार से 3 हजार तकमवेशी (गाय व भैंस की मौत पर): 16400 बैल की मौत पर : 15000बकरी की मौत पर: 1650बछड़ा की मौत पर: 10 हजारमुरगा-मुरगी मरने पर : 37 रुपया फसल का मुआवजा: आयुक्त की अनुशंसा के बाद ………………………………….. पीछे से और खबर ..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










