सचिव बने अनिल सिंह

Published at :01 Apr 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
सचिव बने अनिल सिंह

महगामा : महगामा के ऊर्जा नगर विवाह भवन में माकपा के लोकल कमेटी का द्वितीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला सचिव दशरथ मंडल ने पार्टी के झंडा को फहराते हुए क्रांतिकारी साथियों को याद किया. इस दौरान लोकल क मेटी का सचिव अनिल कुमार सिंह को चुना गया. जुटे नेताओं ने […]

विज्ञापन
महगामा : महगामा के ऊर्जा नगर विवाह भवन में माकपा के लोकल कमेटी का द्वितीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला सचिव दशरथ मंडल ने पार्टी के झंडा को फहराते हुए क्रांतिकारी साथियों को याद किया. इस दौरान लोकल क मेटी का सचिव अनिल कुमार सिंह को चुना गया.
जुटे नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ देश भर में आंदोलन किया जायेगा. बताया कि किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में माकपा के बैनर तले आंदोलन शुरू किया गया है. जब तक सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. माकपा नेता मंडल ने कहा कि महगामा के सभी पंचायतों में ब्रांच कमेटी का निर्माण किया जायेगा. पंचायत सचिवों को इसके लिये निर्देश दिया गया है. वहीं पूरे प्रखंड में 10 हजार सदस्यों को जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बैठक में नौ सदस्सीय टीम का गठन किया गया. टीम में मो इब्राहिम, सत्यनारायण भुईयां, राधेश्याम चौधरी, नकुल पासवान, हारूण रसीद, रघुवीर मंडल मुख्य रूप से शामिल किया गया है.
बोआरीजोर : इसीएल परियोजना में कार्यरत कुल छह कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी. सेवानिवृत्त कर्मियों में अक्षय कुमार मिश्र, बिंदु प्रसाद भगत, राजकिशोर सिंह व हराधन महतो व एरिया कार्यालय में बबलू बेसरा व गोपाल माल हैं. सेवानिवृत्त कर्मियों को वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया.
जीएम ओपी डीके नायक ने ओसीपी कार्यालय में चारों कर्मियों को भावभीनी विदाई दी. श्री नायक ने माला पहना कर कर्मियों को विदाई दी. वहीं एरिया कार्यालय मैनेजर एमके ज्योति ने माला पहना कर सम्मानित कर्मियों को सम्मानित किया. मौके पर प्रमोद कुमार, जयमन मरियम, शशि हांसदा, राधेश्याम चौधरी, रामजी साह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola