ओके::आज निकलेगी मां की शोभा यात्रा

Published at :28 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::आज निकलेगी मां की शोभा यात्रा

–एक दर्जन से ऊपर अखाड़े में शामिल होंगे सैकड़ों लाठीधारीप्रतिनिधि, गोड्डा जिले में आज चैती दुर्गा माता का विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला जायेगा. दोपहर दो बजे से माता का विसर्जन जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस गुलजारबाग मुख्य मार्ग होते हुए असनबनी से सरकंडा तक जायेगा. उसके बाद पुन: सदर अस्पताल मार्ग होते हुए पूरे शहर […]

विज्ञापन

–एक दर्जन से ऊपर अखाड़े में शामिल होंगे सैकड़ों लाठीधारीप्रतिनिधि, गोड्डा जिले में आज चैती दुर्गा माता का विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला जायेगा. दोपहर दो बजे से माता का विसर्जन जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस गुलजारबाग मुख्य मार्ग होते हुए असनबनी से सरकंडा तक जायेगा. उसके बाद पुन: सदर अस्पताल मार्ग होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करेगा. प्रतिमा का विसर्जन शिवपुर मुहल्ले के शिवगंगा तालाब में किया जायेगा. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि मां की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जायेगी. पूजा समिति द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के अखाड़ा समितियों को आमंत्रण देकर विशेष रूप से जुलूस में शामिल होने का आग्रह किया गया है. शहर की सभी पूजा समितियां विसर्जन की तैयारी में शनिवार से ही जुट गयी. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह लाठीधारी भी मौजूद रहेंगे. वहीं विभिन्न पूजा समितियों की तरफ से शरबत आदि की भी व्यवस्था रहेगी. ………………………………………………….डेढ़ दर्जन स्थानों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारीवहीं विसर्जन को लेकर शहर के डेढ़ दर्जन स्थानों पर पुलिस अधिकारी व दंडाधिकारी को तैनात किया गया है. जुलूस की निगरानी के लिए तीन स्कॉर्ट पार्टियों को लगाया गया है. एक का कमान पुलिस पदाधिकारी श्रीकांत ओझा व दूसरे की कमान महिला पुलिस अवर निरीक्षक जयश्री वानरा को दिया गया है. वहीं दो गश्ती दलों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में दर्जनों अधिकारियों व पुलिस बल को लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola