सड़क हादसे में युवक की मौत

छह घंटे तक किया मेहरमा–पीरपैंती मुख्य मार्ग जाम मेहरमा : मंगलवार की सुबह मेहरमा थाना के घोरीचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में अमदांड़ निवासी अजीत कुमार साह (30 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छह घंटे तक सड़क जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसपी अजय लिंडा […]
छह घंटे तक किया मेहरमा–पीरपैंती मुख्य मार्ग जाम
मेहरमा : मंगलवार की सुबह मेहरमा थाना के घोरीचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में अमदांड़ निवासी अजीत कुमार साह (30 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छह घंटे तक सड़क जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसपी अजय लिंडा ने ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाया.
रास्ते में तोड़ा दम
मंगलवार की सुबह अजीत कुमार साह प्रसाद लेकर अपनी बहन के घर लीलातरी से वापस लौट रहा था. मेहरमा–पीरपैंती मुख्य मार्ग कमर गांवा के पास अजीत वाहन से उतर कर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान बेलबड्डा की ओर से तेज गति से आ रही मैजिक वाहन (बीएच 17सी/5753) ने टक्कर मार दी.
इससे अजीत जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने मेहरमा अस्पताल में डॉ पंकज राय ने इलाज किया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया. युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
convT�dsP�)�2/span>कुमारकोकामसेहटादियागया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










