जख्मी लोबीन ने अस्पताल में दम तोड़ा

गोड्डा : आपसी रंजिश में जख्मी अमरपुर निवासी लोबिन यादव (50 वर्ष) की मौत भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. लोबिन के विरुद्ध नगर थाना में आधा दर्जन मामले का आरोपित था. घटना बुधवार देर शाम की है. शाम को हाट से वापस लौटने के दौरान लोबिन यादव के साथ गांव के ही […]
गोड्डा : आपसी रंजिश में जख्मी अमरपुर निवासी लोबिन यादव (50 वर्ष) की मौत भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. लोबिन के विरुद्ध नगर थाना में आधा दर्जन मामले का आरोपित था. घटना बुधवार देर शाम की है.
शाम को हाट से वापस लौटने के दौरान लोबिन यादव के साथ गांव के ही वरुण यादव व अरुण यादव के साथ कहा सुनी हो गयी. इसी क्रम में दोनों ने लोबिन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
स्थिति बिगड़ने पर घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. पुलिस अरुण यादव तथा वरुण यादव को हत्यारोपित करार देते हुए थाना में मामला दर्ज कर वरुण यादव को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि लोबिन यादव के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










