आपसी समझौते से निपटे 28 मामले, 3.88 लाख रुपये से अधिक का हुआ सेटलमेंट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2026 6:27 PM
विज्ञापन
डालसा के तत्वावधान में गोड्डा के व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। पाँच न्यायिक बेंचों द्वारा 28 मामलों का त्वरित निपटारा किया गया, जिसमें कुल 3,88,300 रुपये की राशि दोनों पक्षों की सहमति से वसूल की गई। अधिकांश मामले क्रिमिनल कंपाउंडेबल, एक्साइज, बिजली विवाद और मैट्रीमोनियल से संबंधित थे। इस आयोजन की अध्यक्षता जिला जज रमेश कुमार ने की और विभिन्न न्यायाधीशों ने विभिन्न श्रेणियों के वादों की सुनवाई कर समझौते सुनिश्चित किए।
विज्ञापन
कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा
डालसा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. यह आयोजन डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. लोक अदालत में विभिन्न वादों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल पांच न्यायिक बेंचों का गठन किया गया था, जहां आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का निबटारा किया गया.3.88 लाख से अधिक का हुआ समझौता
डालसा सचिव दीपक कुमार ने बताया कि इस लोक अदालत के दौरान दोनों पक्षों की रजामंदी से कुल 28 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया. इन मामलों के जरिए कुल 3,88,300 रुपये की समझौता राशि तय व वसूल की गयी. क्रिमिनल कंपाउंडेबल वाद में सबसे अधिक 14 मामलों का निबटारा किया गया, जिसमें तीन लाख रुपये का समझौता हुआ. एक्साइज वाद में 11 मामलों का निबटारा करते हुए 76,300 रुपये की वसूली की गयी. बिजली विवाद के दो मामलों में उपभोक्ताओं और विभाग के बीच 12 हजार रुपये पर समझौता कराया गया. वहीं, मेट्रीमोनियल वाद में पारिवारिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए एक मामले का सफल निष्पादन किया गया.इन पांच न्यायिक बेंचों पर हुई सुनवाई
प्रथम न्यायिक बेंच पर पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल और सीआरपीसी की धारा 125 से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई. इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय मौजूद रहे. द्वितीय न्यायिक बेंच पर एमएसीसी (सड़क दुर्घटना मुआवजा), सिविल व क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, श्रम वाद, ट्रिब्यूनल और बिजली मामलों की सुनवाई जिला जज प्रथम कुमार पवन एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह ने की. तृतीय न्यायिक बेंच पर विशेष रूप से बिजली विवादों के निबटारे के लिए बनी इस बेंच पर जिला जज द्वितीय निरूपम कुमार व डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार ने मामलों की सुनवाई की. चतुर्थ न्यायिक बेंच पर सीजेएम, एसीजेएम, सबजज तृतीय व पंचम और एसडीजेएम कोर्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई सब-जज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं एलएडीसी राहुल कुमार द्वारा की गयी. वहीं, पांचवीं न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, राज कल्याण, सतीश कुमार मुंडा, अमित बंसल व खालिद रसीद अली अहमद के न्यायालय के मामले तथा सभी ””प्री-लिटिगेशन”” मामले रखे गए. इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार मुंडा एवं एलएडीसी आयूष राज ने की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










