अगलगी में एक घर जल कर राख, नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के सैदापुर पंचायत के मध्य टोला में अगलगी की घटना में मजदूर रोहित मंडल का घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब एक बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने मजदूर का घर जला दिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि ठंड के कारण खाना […]
विज्ञापन
गोड्डा : सदर प्रखंड क्षेत्र के सैदापुर पंचायत के मध्य टोला में अगलगी की घटना में मजदूर रोहित मंडल का घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब एक बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने मजदूर का घर जला दिया.
पीड़ित परिवार ने बताया कि ठंड के कारण खाना बनाने के बाद चूल्हे में आग ताप कर हम सो गये. इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से घर जल गया. अगलगी की इस घटना में घर के साथ एक बकरी, कपड़े, बरतन सहित सब कुछ जल कर राख हो गया. घटना के सूचना के बाद भी अंचल प्रशासन की ओर से मजदूर के परिवार को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है.
घटना की सूचना पाकर रविवार को सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण साहा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले. उन्होंने दूरभाष पर उपायुक्त व सीओ को मामले से अवगत कराते हुए मुआवजा देने की मांग की. श्री साहा द्वारा पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री, धोती, साड़ी, गरम कपड़े का वितरण किया गया. इस दौरान भाजपा नेता आलोक कुमार, गुंजन कुमार, अजीत झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










