अग्निपीड़ितों को मुआवजा देने की मांग

Updated at :17 Jul 2013 4:07 AM
विज्ञापन
अग्निपीड़ितों को मुआवजा देने की मांग

मेहरमा : प्रखंड के अनाज गोदाम में झामुमो नेताओं का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र उरांव ने कहा कि प्रशासन ने प्रखंड के सुड़नी पंचायत के 162 अग्नि पीड़ितों के बीच आज तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया है. जबकि घटना के एक वर्ष बीत चुके हैं. नेताओं ने […]

विज्ञापन

मेहरमा : प्रखंड के अनाज गोदाम में झामुमो नेताओं का प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र उरांव ने कहा कि प्रशासन ने प्रखंड के सुड़नी पंचायत के 162 अग्नि पीड़ितों के बीच आज तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया है. जबकि घटना के एक वर्ष बीत चुके हैं.

नेताओं ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवार आज भी बेघर है और खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे हैं. प्रशासन की ओर से मुआवजा नहीं देने पर इनलोगों में रोष गहराता जा रहा है. मौके पर अग्नि पीड़ित परिवार बिंदेश्वरी रविदास, सुंदरवती देवी, रामलाल दास आदि ने कहा कि अधिकार को लेकर पीड़ित परिवार आंदोलन करने को बाध्य होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola