दुर्घटना में बाइक चालक घायल

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के टीकाटोला मोड़ के समीप देर शाम सुमो विक्टा और मोटरसाइकिल की भीड़ंत में मोटरसाइकिल सवार जख्मी हो गया. महगामा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया. मोटरसाइकिल पर सवार मो ताजुद्दीन व मो अशफाक गनी गोड्डा से शेखुचक जा रहे थे. इसी दौरान […]
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के टीकाटोला मोड़ के समीप देर शाम सुमो विक्टा और मोटरसाइकिल की भीड़ंत में मोटरसाइकिल सवार जख्मी हो गया. महगामा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया.
मोटरसाइकिल पर सवार मो ताजुद्दीन व मो अशफाक गनी गोड्डा से शेखुचक जा रहे थे. इसी दौरान महगामा से गोड्डा आ रही सूमो विक्टा संख्या बीआर 01 टीसी 3669 मोड़ के समीप बाइक से टकरा गयी.
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलने पर पहुंचे महगामा इंस्पेक्टर बाल्मिकी कुमार ने भाग चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया. घटना के बाबत महगामा थाना में मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










