मतभेद भूल, करें कार्य

Updated at :16 Jul 2013 1:55 PM
विज्ञापन
मतभेद भूल, करें कार्य

गोड्डा : स्थानीय अग्रसेन भवन में भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार को हुआ. इसमें सांसद निशिकांत दूबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी परिवार की तरह है. भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. बताया कि देश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है. इसको लेकर आंदोलन किये […]

विज्ञापन

गोड्डा : स्थानीय अग्रसेन भवन में भाजपा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार को हुआ. इसमें सांसद निशिकांत दूबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी परिवार की तरह है. भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. बताया कि देश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है.

इसको लेकर आंदोलन किये जाने की जरूरत है. कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी. वहीं प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा ने राष्ट्रपति शासन के खिलाफ 18 जूलाई को राजभवन घेराव के कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की.

छह को प्रखंडस्तरीय घेराव

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर भाजपा ने सभी प्रखंड मुख्यालयों में किसानों के सवाल पर आंदोलन किये जाने का प्रस्ताव लेकर कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया.

मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

दौरान सांसद निशिकांत दुबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में आयी त्रसदी, नक्सली हमला व देवघर में हुए जघन्य हत्याकांड को लेकर दो मिनट का मौन रखा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ध्यक्ष राजीव मेहता ने की.

मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रशांत कुमार, जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया, डॉ दुखमोचन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण साहा, चक्रधर यादव, दिलीप सिंह, नरेंद्र चौबे, सुमन झा, मिहिर माहतो, शिशिर ठाकुर, प्रोननति दुबे, देवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola