शीघ्र हो लंबित मानदेय भुगतान की मांग

Updated at :16 Jul 2013 1:54 PM
विज्ञापन
शीघ्र हो लंबित मानदेय भुगतान की मांग

महगामा : महगामा विद्युत सब स्टेशन परिसर में रविवार को मानव दिवस कर्मियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बबलू मुमरू ने की. मौके पर कर्मियों ने बकाया मानदेय भुगतान के मामले को प्रमुखता से उठाया. इनलोगों ने कहा कि कर्मियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है. इस कारण कर्मियों सामने भूखमरी की स्थिति […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा विद्युत सब स्टेशन परिसर में रविवार को मानव दिवस कर्मियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बबलू मुमरू ने की. मौके पर कर्मियों ने बकाया मानदेय भुगतान के मामले को प्रमुखता से उठाया. इनलोगों ने कहा कि कर्मियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है.

इस कारण कर्मियों सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इनलोगों ने बताया कि विभाग केवल काम लेना जानता है. मानदेय की बात पर विभाग मौन हो जाता है. इनलोगों ने जीएम को भी पत्र लिख कर भुगतान के लिए गुहार लगायी है. मौके पर मो शराफत व धर्मदेव सिंह के अलावा दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola