पांच इसीएल कर्मी पुलिस हिरासत में

11 जुलाई से शुरू होगा स्वास्थ्य जागरूकता पखवारागोड्डा : सदर पीएचसी परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला बेसरा ने की. उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से शुरू होने वाले परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा की तैयारी में कर्मी अभी से जुट जायें. यह पखवारा 24 […]
11 जुलाई से शुरू होगा स्वास्थ्य जागरूकता पखवारा
गोड्डा : सदर पीएचसी परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला बेसरा ने की.
उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से शुरू होने वाले परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा की तैयारी में कर्मी अभी से जुट जायें. यह पखवारा 24 जुलाई तक मनाया जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि छोटा परिवार सूखी परिवार होता है.
डॉ बेसरा ने कहा कि सदर प्रखंड क्षेत्र में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है. इसके लिए लाभार्थी की पहचान कर उन्हें पखवारा में आने के लिए जागरूक करना होगा.
योग्य दंपती से किया जायेगा संपर्क
प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी निलेश कुमार झा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मी 27 जून से 10 जुलाई तक एएनएम, सेविका व सहायिका से मिलकर योग्य दंपति से संपर्क करें. इसके पश्चात योग्य दंपति संपर्क पखवारा चलायी जायेगी. योग्य दंपति का अध्ययन किया जाना है और इसी में लाभार्थी की पहचान होनी है. लोगों को जागरूक करने को लेकर नौ जुलाई को सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रैली निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










