गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया काम्बिंग

प्रतिनिधि, गोड्डाघटना की सूचना पुलिस को जैसे ही मिली मुफस्सिल थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची. डीएसपी आशीष कुमार महली के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई. टीम में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय सहित थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, एएसआइ दिनेश कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी […]
प्रतिनिधि, गोड्डाघटना की सूचना पुलिस को जैसे ही मिली मुफस्सिल थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची. डीएसपी आशीष कुमार महली के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई. टीम में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय सहित थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, एएसआइ दिनेश कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर केशो माहथा व किशुन महथा के बेटों को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची आरोपित पुलिस को देख कर फरार होने लगे. इसी दौरान पुलिस ने खदेड़ कर एक आरोपित को पकड़ लिया. पुलिस ने दहशत फैलाने के लिये दांगी गयी गोलियों के खोखे को भी बरामद कर लिया है. इस बीच राम यादव के भी छिपे होने क ी खबर अरहर खेत में मिली. आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस को घंटों अभियान चलाना पड़ा. खेत घना होने के कारण आरोपी को पकड़ने के लिये अलग से पुलिस बलोंं को बुलाना पड़ा. तकरीबन डेढ़ सौ की संख्या में पुलिस बल के जवान इस अभियान को पूरा करने में लगे रहे इसी दौरान अरहर के खेत से दूसरे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










