विवादित जमीन पर आदिवासियों ने गाड़ा लाल झंडा

Published at :17 Nov 2014 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
विवादित जमीन पर आदिवासियों ने गाड़ा लाल झंडा

–डुगडुगी बजा कर प्रशासन को दी चुनौती –जमीन को लेकर दोनों पक्ष कर रहे दावा प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड मैदान के बीचो-बीच विवादित जमीन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद रविवार को जुटे सैकड़ों आदिवासियों ने डुगडुगी बजा कर गांव के […]

विज्ञापन

–डुगडुगी बजा कर प्रशासन को दी चुनौती –जमीन को लेकर दोनों पक्ष कर रहे दावा प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड मैदान के बीचो-बीच विवादित जमीन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद रविवार को जुटे सैकड़ों आदिवासियों ने डुगडुगी बजा कर गांव के लोगों को गोलबंद कर विवादित स्थल की घेराबंदी कर ली. विवादित स्थल के चारों ओर लाल रंग का झंडा लगा दिया गया. यह सब प्रशासन के नाक के नीचे दिन भर होता रहा. वहीं 50 मीटर की दूरी पर स्थित अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी. किसी ने भी घेराबंदी का विरोध नहीं किया. वहीं दावा करने वाले आदिवासी परिवारों ने निर्माणाधीन मकान के ऊपर ताड़ के डंबल को रख कर अस्थायी रूप से छत का भी निर्माण आसानी से किया. सात दिनों से चला आ रहा है विवाद विवादित जमीन पर प्रशासन एवं आदिवासी परिवार की ओर से दावा करने का खेल सात दिनों से चल रहा है. तीन दिन पूर्व भी देर रात निर्माण का विरोध प्रखंड प्रशासन की ओर से किया गया. शनिवार को जमीन पर दावा करने को लेकर भी दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे. प्रशासन में उधेड़बुन की स्थिति बनी हुई है. ‘ जमीन अंचल का है. जबरन अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है.’ -दीवाकर प्रसाद, अंचलाधिकारी, गोड्डा —————————————————- तसवीर:21 में मैदान के बीचो बीच लाल झंडा गाड़ कर दावा करते आदिवासी परिवार,22 में घर को तैयार करते

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola