शिवसेना महगामा में उतारेगी अपना प्रत्याशी

महगामा. महगामा विधान सभा सीट से शिवसेना अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी. इसके लिये शिवसेना के प्रदेश एवं संताल परगना प्रभारियों ने महगामा में बैठक कर प्रत्याशी खड़ा करने पर घंटों विचार विमर्श किया. महगामा से शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में अजय कुमार भगत को उम्मीदवार बनाने पर चर्चा हुई. इसकी घोषणा प्रदेश उपराज्य प्रमुख […]
महगामा. महगामा विधान सभा सीट से शिवसेना अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी. इसके लिये शिवसेना के प्रदेश एवं संताल परगना प्रभारियों ने महगामा में बैठक कर प्रत्याशी खड़ा करने पर घंटों विचार विमर्श किया. महगामा से शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में अजय कुमार भगत को उम्मीदवार बनाने पर चर्चा हुई. इसकी घोषणा प्रदेश उपराज्य प्रमुख संजय पांडेय ने की. श्री पांडेय ने बताया कि शिवसेना के केंद्रीय नेता उद्धव ठाकरे के निर्देश पर पूरे झारखंड में पार्टी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ने का आह्वान किया है. इस आलोक में महगामा विधान सभा में पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. बताया कि प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिये शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महगामा आयेंगे. इस दौरान साहेबगंज के जिला प्रभारी मुरलीधर तिवारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










