पोड़ैयाहाट में आज निकलेगी प्रभात फेरी

पोड़ैयाहाट. विधान सभा चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट विधान सभा में मतदाता को जागरूक करने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली जायेगी. यह जानकारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने […]
पोड़ैयाहाट. विधान सभा चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट विधान सभा में मतदाता को जागरूक करने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली जायेगी. यह जानकारी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया जायेगा. वहीं 20 नवंबर को स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से रन फॉर वोट कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पांच से 16 दिसंबर तक नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा. 15 दिसंबर को कैंडल मार्च शाम में निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










