छठे फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, जमुआ गोड्डा बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन
छठे फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, जमुआ गोड्डा बनी विजेता

16 टीमों ने लिया भाग, विजेता टीम को मिला 40 हजार नकद और ट्रॉफी

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के दुर्गापुर गांव में जियोन झरना क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठे फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन भव्य रूप से हुआ. इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मैच जमुआ गोड्डा और मनियामोड़ के बीच खेला गया. जिसमें जमुआ गोड्डा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को आयोजक कमेटी द्वारा 40 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश मरांडी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता है. इस प्रकार की प्रतियोगिताएं गांव की प्रतिभाओं को उभारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं. उन्होंने जियोन झरना क्लब की सराहना करते हुए कहा कि क्लब का लगातार छठे वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करना, उनके खेल के प्रति समर्पण और गांव के खेल प्रेम को दर्शाता है. फाइनल मैच में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. मैच के दौरान रोमांच भी चरम पर था और हर गोल के बाद मैदान गूंज उठता था.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola