गोड्डा : कोरका पुल ध्वस्त मामले पर जब पीएम मोदी ने लिया संज्ञान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा के पथरगामा प्रखंड में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बना पुल के ध्वस्त होने का मामला दो दिनों में ही प्रधानमंत्री तक पहुंच गया. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसकी जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत […]
विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा के पथरगामा प्रखंड में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बना पुल के ध्वस्त होने का मामला दो दिनों में ही प्रधानमंत्री तक पहुंच गया.
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसकी जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दी. सांसद ने बताया कि पुल गिरने मामले पर प्रधानमंत्री ने बुधवार को लोकसभा सत्र के दूसरे दिन उन्हें पीएमओ हाउस बुलाया.
जहां देर तक पीएम ने पुल के बारे में जानकारी ली तथा राज्य की स्थिति के साथ अन्य हालात पर देर तक चर्चा की. प्रधानमंत्री ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया है. जल्द ही हो सकती है बड़ी कार्रवाई : गोड्डा के कोरका पुल के ध्वस्त होने के दो दिन बीत गये. सरकारी महकमा पुल की जांच व रिपोर्ट में ही उलझा है. वहीं प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को सीधे निर्देश दिये जाने के बाद अब एक-दो दिन के अंदर बड़ी कार्रवाई तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










