आज से बेमियादी आमरण अनशन

Updated at : 05 Jun 2014 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
आज से बेमियादी आमरण अनशन

मानदेय भुगतान को लेकर सीआरपी-बीआरपी संघ ने दिया धरना गोड्डा : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के समक्ष बुधवार को सीआरपी, बीआरपी संघ की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. लंबित मांग को लेकर संघ द्वारा धरना देते हुये डीएसइ से वित्तीय वर्ष 2013-14 व वर्तमान वर्ष14-15 के बकाया मानदेय के भुगतान पर जोर […]

विज्ञापन

मानदेय भुगतान को लेकर सीआरपी-बीआरपी संघ ने दिया धरना

गोड्डा : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के समक्ष बुधवार को सीआरपी, बीआरपी संघ की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. लंबित मांग को लेकर संघ द्वारा धरना देते हुये डीएसइ से वित्तीय वर्ष 2013-14 व वर्तमान वर्ष14-15 के बकाया मानदेय के भुगतान पर जोर दिया गया. धरना देते हुये गुरुवार से बेमियादी आमरन अनशन करने का भी एलान संघ की ओर से की गयी है.

कितना है बकाया

जिले में कुल 140 सीआरपी, 24 बीआरपी व 12 विषयों को मिलाकर कुल 176 बीबआरपी सीआरपी के बीच कुल 37 लाख रुपये का भुगतातान किया जाना है. भुगतान में प्रखंड वार दो से चार माह तक का बकाया बताया जा रहा है. जबकि वित्तीय वर्ष 14-15 में करीब 20 लाख का भुगतान विभाग को किया जाना है.

संघ आज से बेमियादी आमरण अनशन पर : संघ अध्यक्ष आलोक चौधरी, सचिव परवेज आलम,कोषाध्यक्ष स्नेहमयी सांडिल्य,व राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी मांग ओर लगातार रखी जा रही है. बुधवार को संघ की ओर से सांकेतिक रूप से धरना दिया गया है. गुरुवार से संघ द्वारा आमरन अनशन जारी रहेगा. जबतक उनकी मांगों पर फैसला नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola