पार्षद पति और बेटे पर लड़की के अपहरण का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:56 AM

विज्ञापन

नाथनगर थाने में आरोपित के खिलाफ दर्ज हुआ मामला नाथनगर : वार्ड संख्या एक की पार्षद सुनीता देवी के पति संजय दास व उनके बेटे शुभम पर एक लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है. इस मामले में लड़की के परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ नाथनगर थाने में मामला […]

विज्ञापन

नाथनगर थाने में आरोपित के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

नाथनगर : वार्ड संख्या एक की पार्षद सुनीता देवी के पति संजय दास व उनके बेटे शुभम पर एक लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है. इस मामले में लड़की के परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ नाथनगर थाने में मामला दर्ज कराया है. चंपानगर लक्ष्मीकांत आचार्य लेन के रहने वाले लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि, बेनी माधव सिंह लेन मसकन बरारीपुर चंपानगर निवासी, पार्षद सुनीता देवी के बेटे शुभम कुमार और उसके पति संजय दास ने 12 अगस्त को उनकी लड़की का अपहरण कर लिया. लड़की अपने पड़ोसी के घर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में रोक कर पार्षद के बेटे शुभम कुमार ने उसे अगवा कर लिया. काफी तलाश के बाद पता चला कि, उनकी बेटी को पार्षद सुनीता देवी के बेटे ने अपहरण कर अपने घर में रखा है. रात को जब उन्होंने पार्षद व उनके पति संजय दास से बेटी के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी बेटी को हमारे बेटे ने उठाकर लाया है, जो करना है कर लो.
इस संबंध में पार्षद सुनीता देवी ने बताया कि, उनके पति व बेटे पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. पिछले 10 साल से दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं. दोनो बालिक हैं और दोनों ने शादी भी कर ली है. इस बाबत नाथनगर इंस्पेक्टर जनीफ उद्दीन ने बताया कि, लड़की के अपहरण का मामला थाने में दर्ज किया गया है. उसकी बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola