ठनका की चपेट में आने से भलगोढ़ा निवासी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 6:55 AM
महगामा : बोआरीजोर थाना अंतर्गत ग्राम भलगोडा में ठनका गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बलवाड़ा गांव का रहने वाला छेदी साह पास के खेत में धान का बीचड़ा देखने के लिए गया था. जहां अचानक ठनका के गिरने […]
महगामा : बोआरीजोर थाना अंतर्गत ग्राम भलगोडा में ठनका गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बलवाड़ा गांव का रहने वाला छेदी साह पास के खेत में धान का बीचड़ा देखने के लिए गया था. जहां अचानक ठनका के गिरने से छेदी साह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. जिसके बाद परिजनों ने घटना स्थल पहुंच कर उसे इलाज के लिए महगामा रेफरल अस्पताल लाया. चिकित्सक डॉक्टर जेपी भगत ने प्राथमिक इलाज किया और बताया कि उनका पांव जल गया है. इलाज के बाद स्थिति में सुधार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










