पुलिस बल की कमी, गौरीचक में नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण

Updated at : 09 Jan 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस बल की कमी, गौरीचक में नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण

सीओ के निर्देश पर इमामबाड़े की जमीन को कराया जाना था खाली मेहरमा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के तुलारामभुस्का पंचायत के गौरीचक में इमामबाड़े की जमीन को गांव के ही मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अब्दुल सत्तार, मोहमद खुर्शीद, मोहम्मद रुलील, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद शमशेर चार कट्ठा 16 धूर जमीन अतिक्रमण कर मकान बना लिया […]

विज्ञापन

सीओ के निर्देश पर इमामबाड़े की जमीन को कराया जाना था खाली

मेहरमा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के तुलारामभुस्का पंचायत के गौरीचक में इमामबाड़े की जमीन को गांव के ही मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अब्दुल सत्तार, मोहमद खुर्शीद, मोहम्मद रुलील, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद शमशेर चार कट्ठा 16 धूर जमीन अतिक्रमण कर मकान बना लिया है. जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय में आवेदन दिया था. इस पर सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने अमीन भेजकर जमीन की मापी करवायी.
इसके बाद सबों को तीन बार नोटिस भेजा गया था. इसके बावजूद उनलोगों द्वारा जमीन खाली नहीं की गयी. सीओ श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार को अतिक्रमण हटाया जाना था. मगर ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बल की कमी के कारण इमामबाड़े की जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका. सीओ श्रीवास्तव ने बताया कि अगली तारीख तय कर अतिक्रमित जमीन को जल्द खाली कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola