स्कूल नहीं पहुंच पा रहे तारे जमीं के...
Updated at : 03 Jan 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

पढ़ाई के उम्र में कूड़े कचरे में खो रहा बचपन गोड्डा : शहरी क्षेत्र में छोटे- छोटे बच्चे बाल मजदूरी कर रहें हैं. इस बात से सिस्टम अनजान है. करीब आधे दर्जन बच्चे ऐसे हैं जो हर दिन शहर के कूड़े कचरे में अपना बचपन को खो रहे हैं. इस ओर जिला प्रसाशन व पुलिस […]
विज्ञापन
पढ़ाई के उम्र में कूड़े कचरे में खो रहा बचपन
गोड्डा : शहरी क्षेत्र में छोटे- छोटे बच्चे बाल मजदूरी कर रहें हैं. इस बात से सिस्टम अनजान है. करीब आधे दर्जन बच्चे ऐसे हैं जो हर दिन शहर के कूड़े कचरे में अपना बचपन को खो रहे हैं. इस ओर जिला प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन के अलावा सर्व शिक्षा अभियान की ओर से कोई रुचि नहीं ली जा रही है. लोगों का कहना है कि जिले में एक विभाग ऐसा भी है जो बच्चों के लिए है. मगर उस विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी केवल आफिस में बैठ कर कुर्सी पर आराम करते हैं.
ऐसे बच्चों से बालश्रम कानून को भी ताक पर रख दिया गया है. लोगों ने पुलिस अधीक्षक से तारे जमीं के बचपन को बचाने की मांग की है. ताकि पढ़ने लिखने के उम्र में ये बच्चे अन्य बच्चों की तरह पाठशाला जा पायें. वहीं, एसएसए विभाग के पदाधिकारी से मांग की है कि ऐसे बच्चों को चिहिंत कर राइट टू एजुकेशन की लाज बचाने के दिशा में कार्य करें.
शहरी क्षेत्र में छोटे- छोटे बच्चे कंधे पर बोरा लिए ढूंढ रहे वेस्टेज सामान
बच्चों के लिए कार्य करनेवाला विभाग सुस्त, नहीं दे रहा ध्यान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




