सुंदरपहाड़ी और दुमका का मोस्टवांटेड लूटेरा गिरफ्तार

Updated at : 03 Jan 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
सुंदरपहाड़ी और दुमका का मोस्टवांटेड लूटेरा गिरफ्तार

दुमका जिला व्यवहार न्यायालय से िनर्गत था लाल वारंट गोड्डा : लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तीन-तीन मामलों के आरोपित सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कटहलडीह निवासी राम पतरस मरांडी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपित को उसके गांव से ही पकड़ा है. यह जानकारी मंगलवार को सुंदरपहाड़ी थाना […]

विज्ञापन

दुमका जिला व्यवहार न्यायालय से िनर्गत था लाल वारंट

गोड्डा : लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तीन-तीन मामलों के आरोपित सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कटहलडीह निवासी राम पतरस मरांडी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपित को उसके गांव से ही पकड़ा है. यह जानकारी मंगलवार को सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने दी. बताया कि सोमवार की देर रात सुंदरपहाड़ी थाना के एएसआइ भास्कर झा व अन्य पुलिस बल ने उसे पकड़ा. राम पतरस मरांडी पर लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तीन- तीन मामले दर्ज हैं. उसपर दुमका में भी लूट व डकैती का मामला दर्ज है. दुमका जिला व्यवहार न्यायालय से पकड़ाये अभियुक्त के विरुद्ध चार- चार लाल वारंट निर्गत किये गये हैं. लूटकांड को अंजाम देने के बाद वह फरार चल रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola