मुखिया पति ने महिला के साथ की मारपीट

Updated at : 27 Dec 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पति ने महिला के साथ की मारपीट

गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के सुंडमारा गांव में मूढ़ी व चूड़ा विक्रेता शांति देवी के साथ मारपीट हुई है. महिला शांति देवी सुंडमारा पंचायत की जयहिंद टोला गांव की है. महिला गांव में घूमघूम कर मूढ़ी व चूड़ा बेचती है. मारपीट की घटना का आरोप महिला ने पंचायत के ही मुखिया पति दिनेश मुर्मू […]

विज्ञापन

गोड्डा : देवदांड़ थाना क्षेत्र के सुंडमारा गांव में मूढ़ी व चूड़ा विक्रेता शांति देवी के साथ मारपीट हुई है. महिला शांति देवी सुंडमारा पंचायत की जयहिंद टोला गांव की है. महिला गांव में घूमघूम कर मूढ़ी व चूड़ा बेचती है. मारपीट की घटना का आरोप महिला ने पंचायत के ही मुखिया पति दिनेश मुर्मू पर लगाया है. घटना सुंडमारा के गांधी टोला के पास हुई है.

महिला ने इसको लेकर देवदांड़ थाना में आवेदन दिया है तथा एसपी से भी मामले की शिकायत की है. महिला ने बताया कि उसके पास बोरा में चूड़ा व मूढ़ी था. दोनों बोरे को मुखिया पति ने छीन लिया तथा हल्ला करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया. साथ ही महिला के पुत्र निरंजन कुमार साह को भी मारने की धमकी भी दी.

घर-घर घूम-घूम कर पीड़ित महिला बेचती है मूढ़ी
देवदांड़ थाने में करायी शिकायत दर्ज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola