पांच बीघा जमीन विवाद में मारपीट, बच्ची घायल
Updated at : 24 Dec 2017 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

घर में घुस कर आरोपितों ने की मारपीट पीड़ित पक्ष का थाना के दारोगा ने नहीं सुना गोड्डा नगर : बसंतराय थाना क्षेत्र के मेदनीचक गांव में आपसी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में 14 वर्षीय बालिका गुड़िया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घटना शुक्रवार के सुबह की बताया जाती है. […]
विज्ञापन
घर में घुस कर आरोपितों ने की मारपीट
पीड़ित पक्ष का थाना के दारोगा ने नहीं सुना
गोड्डा नगर : बसंतराय थाना क्षेत्र के मेदनीचक गांव में आपसी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में 14 वर्षीय बालिका गुड़िया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घटना शुक्रवार के सुबह की बताया जाती है. परिवार वालों ने घटना के बारे में बताया कि गोतियारी पांच बीघा जमीन के मामले को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है. शुक्रवार को आरोपितों ने बालिका के पिता सुदीन राय के साथ हाथा पाई कर मारपीट करने लगा तो वह जान बचा कर गांव की ओर भाग गया. इसके बाद आरोपितों ने घर में घूस कर मारपीट की.
इस घटना में सुदीन राय की पत्नी रूसनी देवी को भी चोट लगी है. बेटी गुड़िया कुमारी ने बताया कि आरोपित भोला राय, चंपा देवी जो रिश्ते में बड़का बाबू व बड़की मां लगती है सहित रूदल राय व नकुल राय ने डंडा से मारपीट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित पक्ष मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को जब थाना पहुंचे तो थाना के दारोगा ने डांट पिला कर भगा दिया. मामले को लेकर पुलिस द्वारा पीड़ित पक्षों के साथ भेदभाव किया गया. फिलहाल गंभीर रूप से घायल बालिका का महिला वार्ड बेड नंबर दस पर इलाज चल रहा है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




