आठ विवाह मंडप, पुस्तकालय व दर्जनों सड़कें बनेंगी

Updated at : 22 Dec 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
आठ विवाह मंडप, पुस्तकालय व दर्जनों सड़कें बनेंगी

गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने जिले के लोगों को नये साल का तोहफा दिया है. उन्होंने आठ विवाह मंडप के साथ पोड़ैयाहाट में पुस्तकालय एवं कनवारा व डुमरिया में दो पीसीसी सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी है. जिसके लिये दो करोड़ 27 लाख रुपये खर्च होंगे. बनने वाले आठ विवाह मंडपों की प्राक्कलित […]

विज्ञापन
गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे ने जिले के लोगों को नये साल का तोहफा दिया है. उन्होंने आठ विवाह मंडप के साथ पोड़ैयाहाट में पुस्तकालय एवं कनवारा व डुमरिया में दो पीसीसी सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी है. जिसके लिये दो करोड़ 27 लाख रुपये खर्च होंगे. बनने वाले आठ विवाह मंडपों की प्राक्कलित राशि 25 -25 लाख रुपये होगी. वहीं शहर के साकेतपुरी, पोड़ैयाहाट के पेरघोडीह, पथरगामा के आदर्श बोहा, मेहरमा के मानगढ़, ठाकुरगंगटी के रूंझी, महगामा के हनवारा, महादेव कित्ता व बसंतराय के डेरमा में विवाह मंडप का निर्माण किया जायेगा. जबकि कनवारा, डुमरिया व पोड़ैयाहाट में पीसीसी सड़क बनेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola