दुकान हटने से नाराज हैं फुटकर दुकानदार

गोड्डा : अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हटाये गये फुटपाथ दुकानदारों ने दुकान दिये जाने की मांग नगर पंचायत से की है. दुकानदारों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा जगह आवंटित किये जाने की मांग की गयी थी. लेकिन अब तक दुकानदारों को बसाये जाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. कहा […]
गोड्डा : अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हटाये गये फुटपाथ दुकानदारों ने दुकान दिये जाने की मांग नगर पंचायत से की है. दुकानदारों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा जगह आवंटित किये जाने की मांग की गयी थी. लेकिन अब तक दुकानदारों को बसाये जाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. कहा कि इससे तो परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. दुकानदार राजेश कुमार, अकरम आदि ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश के बाद फुटपाथ के जितने भी दुकानदार थे सबों ने सरकारी जगह को खाली कर दिया. अब कम से कम हटाये गये दुकानदारों को फिर से बसाये जाने की दिशा में पहल करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




