सड़क किनारे से हटी दुकानें

Updated at : 13 Dec 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे से हटी दुकानें

अतिक्रमण हटाओ अभियान . नहीं करनी पड़ी ज्यादा मशक्कत कुछ ने स्वयं दुकानें उठा ली, कुछ को हटा दिया गया गोड्डा : पूर्व के निर्धारित अपने कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम शहर में सड़क अतिक्रमण हटाने निकली. लेकिन टीम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. ज्यादातर लोगों ने सड़क किनारे से […]

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान . नहीं करनी पड़ी ज्यादा मशक्कत

कुछ ने स्वयं दुकानें उठा ली, कुछ को हटा दिया गया
गोड्डा : पूर्व के निर्धारित अपने कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम शहर में सड़क अतिक्रमण हटाने निकली. लेकिन टीम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी. ज्यादातर लोगों ने सड़क किनारे से अपनी-अपनी दुकानें हटा ली थी. जिसने नहीं हटाया था बुलडोजर चला कर उसे हटा दिया गया. बता दें कि डीसी व एसपी ने कुछ दिन पहले ही अल्टीमेटम देकर कहा था कि 48 घंटे के अंदर सड़क किनारे से अपनी-अपनी दुकानों को लोग हटा लें वरना 12 दिसंबर को हटा दिया जायेगा.
हुआ भी वही. हालांकि नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों को तत्काल रूप से मेला मैदान में दुकान लगाने की जगह दे दी है. बाद में इन सभी दुकानों को किसी निश्चित जगह पर बसाया जायेगा. मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शहर में काफी अफरा तफरी का माहौल रहा. कई दुकानदार तो सुबह से ही अपने बांस व गुमटियों को मेला मैदान में सिफ्ट करने में जुट गये थे.
फिर फुटपाथ दुकानदारों की बढ़ गयी परेशानी
जाम हटाने के लिए प्रशासन ने भले ही शहर से अतिक्रमण हटा दिया हो. लेकिन इसका सबसे बुरा असर फुटपाथ दुकानदारों पर पड़ा है. इनके समक्ष फिर से रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. हालांकि नगर पंचायत में जगह दी गयी है लेिकन वो काफी नहीं है.
नोटिस व माइकिंग के बाद भी जमे थे कई दुकानदार
तीन दिन पहले प्रशासन ने दुकानदारों 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. नगर पंचायत ने नोटिस भी थमा दी थी. साथ ही माइकिंग भी किया था. फिर भी मंगलवार को वे जमे रहे. जम टीम हटाने पहुंची तो मिन्नत की लेकिन पदाधिकारियों ने एक ना सुनी.
बस स्टैंड के सामने से खाली हो गयी दुकानें, जाम से मिलेगा छुटकारा
ये थे तैनात
अतिक्रमण हटाओ अभियान में नपं के कार्यपालक पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला सहित नगर थाना के पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किये गये थे.
शहरी फीडर वन में कटी रही बिजली
वहीं अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर ही मंगलवार को दिन भर शहरी क्षेत्र में बिजली कटी रही. विभाग के एसडीओ ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण को लेकर शट डाउन लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola