गांव की सड़क खेत में तब्दील

Updated at : 13 Dec 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
गांव की सड़क खेत में तब्दील

बरसात में जल जमाव से होती है ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी किसी ने नहीं ली सुध पथरगामा : प्रखंड के लखनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत भांजपुर आदिवासी बहुल गांव तक पहुंचने के लिए आज तक सड़क नहीं बन सकी है. जिस मुख्य संपर्क पथ से भांजपुर आदिवासी गांव लोग पहुंचते हैं वह संपर्क पथ किसी बंजर […]

विज्ञापन

बरसात में जल जमाव से होती है ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

किसी ने नहीं ली सुध
पथरगामा : प्रखंड के लखनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत भांजपुर आदिवासी बहुल गांव तक पहुंचने के लिए आज तक सड़क नहीं बन सकी है. जिस मुख्य संपर्क पथ से भांजपुर आदिवासी गांव लोग पहुंचते हैं वह संपर्क पथ किसी बंजर भूमि की तरह दिखायी पड़ता है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे गांव के विकास की पोल खोलते नजर आते हैं.
बारिश के मौसम में सड़क पर चलना चुनौती भरा कार्य साबित होता है. बता दें कि विगत सात से आठ माह पूर्व भांजपुर गांव जाने वाले रास्ते में मनोकामना नाथ महादेव मंदिर की सीढ़ी तक पक्की सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन उसके बाद कार्य पर विराम लगा दिया गया. भांजपुर आदिवासी टोला के ग्रामीण मिथिलेश टुडू, चंदर सोरेन, संझला टुडू, शिवनारायण हांसदा, अमित हांसदा, शिवजतन टुडू, राम सोरेन, ताला टुडू, विपिन टुडू आदि ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा शुरू से भांजपुर के ग्रामीणों को छलने का कार्य किया जाता रहा है. ग्रामीणों को चलने के लिए एक सड़क तक का निर्माण किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं कराया. आदिवासी ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अमूमन सभी आदिवासी गांवों में देखा जाये तो सड़क का हाल बदहाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola