यातायात पर सख्ती की तैयारी में शासन

Updated at : 10 Dec 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
यातायात पर सख्ती की तैयारी में शासन

कवायद शुरू . सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने की पदाधिकारियों संग बैठक गोड्डा : गोड्डा में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर दो दिनों से शासन तंत्र सख्ती की तैयारी कर रहा है. शुक्रवार को एसपी ने तीन पदाधिकारियों को ट्रैफिक की कमान सौंपी वहीं दूसरी ओर शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति […]

विज्ञापन

कवायद शुरू . सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी व एसपी ने की पदाधिकारियों संग बैठक

गोड्डा : गोड्डा में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर दो दिनों से शासन तंत्र सख्ती की तैयारी कर रहा है. शुक्रवार को एसपी ने तीन पदाधिकारियों को ट्रैफिक की कमान सौंपी वहीं दूसरी ओर शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह उपस्थित थे. बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया.
बैठक में श्री सिंह ने टेक्नीकल पर्सन, पीआइओ को प्रतिदिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्हाेंने रोड सेफ्टी वाट्सएप ग्रुप बनाने को भी निर्देश दिया है. ताकि प्रतिदिन होने वाले कार्रवाई एवं अन्य सूचना से अवगत कराया जा सके. उन्होंने सघन सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्र का भी भ्रमण करने का भी निर्देश दिया ताकि दुर्घटना के कारणों का सही आकलन किया जा सके. सुरक्षा का इंतजाम किया जा सके.
रोड सेफ्टी के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप
सघन दुर्घटना वाले क्षेत्र का अफसर करेंगे भ्रमण, करेंगे आकलन
कारगिल चौक के चारों मुहाने पर लगेगा स्पीड ब्रेकर
हिट एंड रन के मामले में मिलेगा 25 हजार रुपया
स्पीड लिमिट तोड़ा, तो चिह्नित कर होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी श्री सिंह ने कहा कि स्पीड लिमिट के अनुरूप ही वाहनों का परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. चौंक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को सक्रिय करते हुए मॉनिटरिंग किये जाने की बात कही. ताकि नियमों के अनुरूप वाहन नहीं चलाने वाले को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जा सके. इस दौरान डीटीओ रवींद्र चौधरी, महगामा एसडीओ संजय पांडेय, एसडीपीओ अभिषेक कुमार, डीपीआरओ रवि कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola