पदाधिकारियों व कर्मियों ने ली संविधान रक्षा की शपथ
Updated at : 28 Nov 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

एक दिन बाद प्रखंड व जिला प्रशासन को याद आया संविधान दिवस गोड्डा : ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक दिन के बाद जिला व प्रखंड प्रशासन को संविधान दिवस मनाने की याद आयी है. सोमवार को गोड्डा से लेकर मेहरमा तक के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान सुरक्षा की शपथ ली. समाहरणालय के […]
विज्ञापन
एक दिन बाद प्रखंड व जिला प्रशासन को याद आया संविधान दिवस
गोड्डा : ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक दिन के बाद जिला व प्रखंड प्रशासन को संविधान दिवस मनाने की याद आयी है. सोमवार को गोड्डा से लेकर मेहरमा तक के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान सुरक्षा की शपथ ली. समाहरणालय के सभागार में संविधान दिवस को लेकर सोमवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
डीआरडीए निदेशक अरुण एक्का ने संविधान की प्रस्तावना को दोहराया गया. कार्यक्रम में संविधान के उपबंधों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर स्थापना उपसमाहर्त्ता विवेक सुमन, डीपीआरओ रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नियाज अहमद, इडीएम हेमंत कुमार दास, कर्मचारी मदन मोहन मिश्रा, सुधीर कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




