दो प्रोफेसर पर प्राथमिकी

गोड्डा : गोड्डा काॅलेज में परीक्षा के दौरान एसडीओ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में तूल पकड़ लिया है. मामले ने नाटकीय मोड़ ले लिया है. मंगलवार देर रात एसडीओ के निर्देश के बाद कॉलेज में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात जेइ नवदीप कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें […]
गोड्डा : गोड्डा काॅलेज में परीक्षा के दौरान एसडीओ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में तूल पकड़ लिया है. मामले ने नाटकीय मोड़ ले लिया है. मंगलवार देर रात एसडीओ के निर्देश के बाद कॉलेज में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात जेइ नवदीप कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कॉलेज के दो शिक्षक को आरोपित बनाया गया है. शिक्षक अमरनाथ झा व संजय प्रियंवद पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने व एसडीओ के साथ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है.
इस मामले में थाना में कांड संख्या 246/17 दर्ज किया गया है.दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान एसडीओ नमन प्रीयेश लकड़ा जांच करने गये थे. एसडीओ काॅलेज के बाहर ही खड़े थे तथा शिक्षकों आने को कहा. इस पर तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य प्रो अमरनाथ झा ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और एसडीओ को कैंपस के बाहर रहने को कहा.
दोनों ओर से बहस शुरू हो गया. इसी दौरान काॅलेज के ही हिंदी व्याख्याता संजय प्रियंवद भी पहुंचे और पावर का इस्तेमाल करने की धमकी दी. उल्लेख किया है कि प्राध्यापकों ने एसडीओ के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. इस पर ही एसडीओ व प्रोफेसर के बीच कहासूनी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




